शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, धू-धू कर जल गया 5 लाख का सामान

    शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, धू-धू कर जल गया 5 लाख का सामान

    पलामू (PALAMU) : शहर के बाईपास रोड स्थित ओम प्रकाश गुप्ता के घर में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई.  आग में घर में रखे नगद रकम के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक सामान खाक हो गए. गृहस्वामी के मुताबिक आग लगने से करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

     ओमप्रकाश ने बताया कि वे सुबह आवश्यक काम से बाहर गए थे. आग लगने की जानकारी बेटे ने फोन पर दी.  वे दौड़े भागे घर लौटे. तब तक पड़ोसी के परिवार ने इन्हें घर के पीछे दरवाजे से निकाला.   बगल में वाशिंग सेंटर  होने के कारण वाशिंग सेंटर पाइप द्वारा आग पर काबू पाया गया.  ओम प्रकाश  ने आवेदन देकर सरकारी मुआवजे की मांग की है.

    रिपोर्ट : जफर महबूब, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news