"महंगाई से जीना हुआ दूभर, युद्ध जैसा है दो वक्त की रोटी का जुगाड़"

    धनबाद (DHANBAD) :  धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को एक दिन का धरना दिया गया. महिला नेताओं ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धावा बोला. मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.  

    धरना पर बैठी  महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक परेशानी आ गई है. आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है.  पेट्रोल -डीजल के साथ रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की  कीमत में  उछाल से लोगों का जीना दूभर   हो गया है.  दो वक्त की रोटी का जुगाड़ किसी  युद्ध लड़ने के बराबर हो गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोयला और लकड़ी  के धुएं से महिलाओं को बचाने के लिए जो योजना की शुरुआत की थी. वह एक छलावा  था. जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी बड़ी है.  रोजगार का सृजन  नहीं होने से लोगों पर दो तरफा  मार पड़ रहा है.  उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई बेलगाम हो गई है.  उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के लिए लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी. 

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह ,धनबाद 



    Related News