सड़कों पर गूंजे भजन, मंगलगीत, सिर पर कलश लेकर लाल-पीली साड़ी में नजर आईं महिलाएं

    सड़कों पर गूंजे भजन, मंगलगीत, सिर पर कलश लेकर लाल-पीली साड़ी में नजर आईं महिलाएं

    धनबाद (DHANBAD) :  भौरा, गोरखूटी  छपरा मोड़ के निकट लगातार दूसरे साल  श्रीश्री मारुति नंदन संकट मोचन महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह निकाली गई कलश यात्रा से हुआ.  कलश यात्रा बड़े ही भव्य तरीके से निकली गई.  आज  सुबह से ही क्षेत्र की सैकड़ों महिला, छोटी छोटी बच्चियों का  यज्ञस्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था.  सभी ने पीला वस्त्र धारण किया था तथा माथे पर जय माता दी कि पट्टी  लगाए हुए थी.  जय हनुमान, जय श्री राम की जयकारे से पूरा भौरा गूंज रहा था. गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में  बच्चो को देवी- देवता के रूप में सजाया गया था.  

     1101 कलश लिए महिलाएं हुईं शरीक  

    यहां 1101 कलश महिलाएं माथे पर लिए भौरा गोरखूटी  यज्ञस्थल से निकल कर पहले पूरा भौरा का भ्रमण किया. फिर मोहलबनी  मुक्तिधाम दामोदर घाट पर पूरे मंत्रोचारण के साथ जल को कलश  में भर कर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंच यज्ञ मंडप के चारो ओर कलश को रखा गया.  वहीं, यज्ञ मण्डप को फूलों से सजाया गया है और यज्ञ मंडप के पास ही देवी- देवताओं की अनेक प्रतिमा भी स्थापित की गई है.  बाद में सभी  लोगों के बीच  प्रसाद का वितरण किया गया.  वहीं संध्या के समय भजन के साथ कथा का वचन होगा. इस पुनीत  कार्य में चन्दन महतो, उमेश यादव, मौसम महंती, सुमित सपकार, रंजीत यादव, मौसमी यादव, योगेंद्र महतो, दुर्गेश महतो,  सरोज शर्मा, अशोक महतो, शलेंद्र कुमार, गुलशन सरकार, शम्भु बरनवाल, आदि का मुख्य योगदान है. 



    Related News