दुकानदारों की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे एएसपी, दिया आश्वासन


धनबाद (DHANBAD) : धनसार के दुकानदारों की शिकायत पर सोमवार को एएसपी मामले जांच के लिए मौके पर पहुंचे. दुकानदारों ने बात की और आश्वासन दिया कि आरोपियों के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.
क्या है मामला
धनसार में वर्षों से बीसीसीएल की जमीन पर रह रहे दुकानदारों सहित अन्य को जबरन हटाने का प्रयास किया गया था. स्थानीय लोगों ने ऐसा करने का आरोप दो लोगों पर लगाया है. स्थानीय लोगों ने 10 लोगों पर रंगदारी की लिखित शिकायत धनसार थाने में की थी. लेकिन थाना से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद दुकानदारों ने एएसपी से शिकायत की थी. आज इसी मामले की जांच करने एएसपी मनोज स्वर्गीयर मौके पर पहुंचे, दुकानदारों ने बताया कि यह जमीन बीसीसीएल की है, जो लिखित में बीसीसीएल ने दिया है. लेकिन उक्त जमीन को दबंग लोग अपनी बता कर खाली करना चाहते हैं. जान मारने की धमकी भी दी जा रही है. इतना ही नहीं दुकानदारों पर रंगदारों ने मुक़दमा भी कायम किया है. जांच को पहुंचे एएसपी मनोज सोर्गीयर ने बताया कि इस मामले को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले को लेकर धनसार पुलिस कठघरे में हैं.
रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह ,धनबाद
.
4+