रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं, अलर्ट मोड में प्रशासन

    रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं,  अलर्ट मोड में प्रशासन

    लोहरदगा (LOHARDAGA) -  एसपी प्रियंका मीणा ने होली को लेकर सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.  एसपी प्रियंका मीणा ने कहा लोहरदगा में शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने को लेकर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा चुका है.  वहीं एसपी द्वारा सौहार्दपूर्ण माहौल और होली के रंग में भंग डालने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है. इसके लिए जिला भर में भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती भी की गई है. एसपी ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी प्रेम और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाएं. अगर पर्व के दौरान किसी भी तरह से विवाद या व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की जाती है तो उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

     

     

     



    Related News