बेटी का दिल्ली जाना मां को नहीं आया रास, खुद को आग के हवाले कर की आत्महत्या

    बेटी का दिल्ली जाना मां को नहीं आया रास, खुद को आग के हवाले कर की आत्महत्या

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - जिला के कोराम्बे ग्राम के निवासी महिला गायत्री शुक्ला ने देर रात अपने घर में खुद किरोसीन उड़ेलकर खुद को आग के हवाले कर लिया. 90% जल चुकी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामला सेन्हा थाना क्षेत्र के कोराम्बे गांव का है. मृतक के पति शंभू शुक्ला ने बताया कि बेटी दिल्ली  काम करने जाना चाहती थी, लेकिन मां ने उसे मनाकर घर में रोक कर रखा था.  एक दिन पहले बेटी मां को बिना बताए चुपचाप दिल्ली के लिए रवाना हो गई.  इसी बात से नाराज मां ने अपने घर में रखे किरोसीन को अपने ऊपर उड़ेल कर खुद को आग के हवाले कर लिया.  इसकी वजह से गंभीर रूप से जली महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई.  पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.  बेटी का दिल्ली जाना मां को बिल्कुल रास नहीं आया. इसीलिए मां ने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा



    Related News