अज्ञात वाहन के चपेट में आने से अधेड़ की मौत
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
लातेहार (LATEHAR) : मनिका थाना क्षेत्र के रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कुई मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से जेरूआ गांव निवासी देवराज लोहरा 40 वर्ष की मौत हो गई. थाना प्रभारी शुभम कुमार को सूचना मिलते ही गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा जहां से पुलिस ने घायल को मनिका अस्पताल लाया. मौके पर डॉ दिव्य क्षितिज ने घायल का प्राथमिक उपचार के लिए हाथ लगाया ही था कि देवराज ने दम तोड दिया. चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
घटना की सूचना मिलते ही कोपे मुखिया सुदेश्वर सिंह मृतक के परिजनों के साथ मनिका थाना पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार देवराज लोहरा साइकिल से मनिका से जेरूआ अपने गांव जा रहा था. इसी बीच कुई मोड़ पर अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर उसे अस्पताल भेजवाया जहां उसकी मौत इलाज के क्रम में हो गयी.
रिपोर्ट : मनोज दत्त ,लातेहार
4+