होली में फलाना बो फरार भइली…लोहरदगा में गायिका देवी के संग चढ़ा होली का रंग


लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा में होली से पहले गायिका देवी का रंग चढ़ गया. होली के नए पुराने गीत देवी अपने चिरपरिचित अंदाज में सुनाती रही और लोग झूमते रहे. होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हैहय समाज के द्वारा लोहरदगा के फुलवारी श्रीराम मंदिर परिसर किया गया था.
बता दें कि जानी मानी भोजपुरी गायिका देवी वर्ष 2014 के बाद लोहरदगा पहुंची थी. इसलिए लोगों में खास उत्साह था. कोरोना के कारण दो साल लोग पर्व-त्योहार प्रतीकात्मक ही मना रहे थे. अब जब कि इसके केसेज में कमी हो हो गई है, उत्साह परवान पर है. लोग जमकर होली के रंग में डूब गए हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आए. खास कर महिला दर्शकों में उत्साह था.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+