बीआईटी सिंदरी : 'विज्ञान और प्रद्योगिकी उन्नति' पर वाल पेंटिंग 

    बीआईटी सिंदरी : 'विज्ञान और प्रद्योगिकी उन्नति' पर वाल पेंटिंग

    धनबाद (DHANBAD) : बीआईटी, सिंदरी तृतीय वर्ष के छात्रों के कलाकृति क्लब पेंटिग विंग ने कलाकृति प्रतियोगिता " भिन्न चित्रों " का आयोजन किया.  यह  प्रतियोगिता "वॉल पेंटिग" की थी.  प्रतियोगी को दीवार पर पेंटिग करनी थी.

     प्रतियोगिता का विषय " विज्ञान और प्रद्योगिकी उन्नति" था.  जिससे  छात्र कलात्मक और इंजीनियरिंग प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.  यह प्रतियोगिता सभी कोविड प्रोटोकॉल के नियमों के तहत  की गई थी और सुरक्षा के सभी उपाय किए गए थे.   प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक डॉ डीके सिंह  व पेंटिग विंग के प्रभारी प्रोफे आर के नायक और पेंटिग विंग के अध्यक्ष सत्यम  द्वारा किया गया.  बीआई टी सिंदरी के  पेंटिंग विंग के अध्यक्ष  ने बताया कि कोरोना के कारण लॉकडाउन के बाद पेंटिग विंग का यह पहला ऑफ़लाइन कार्यक्रम था, जिसमे अधिक लोगों का प्रदर्शन देखने को मिला. 



    Related News