होली पर जुलूस, डीजे, और अश्लील गानों पर पाबंदी, नशेड़ियों पर कसी जाएगी नकेल  

    होली पर जुलूस, डीजे, और अश्लील गानों पर पाबंदी, नशेड़ियों पर कसी जाएगी नकेल  

    कोडरमा (KODARMA) - बिरसा सांस्कृति भवन कोडरमा में आगामी होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी  मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली के पर्व को मिलजुल कर मनाएं. किसी तरह का कोई समस्या या व्यवधान उत्पन्न न हो, इस पर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है.प्रशासन ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था को कायम रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें औऱ होली व आने वाले सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं.  

    अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    एसडीएम  ने कहा कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का जुलुस नहीं निकाला जायेगा.  डीजे और अश्लील गाना नहीं बजाना है. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें. अगर किसी प्रकार का अफवाह या समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष में सूचित करें. ताकि समस्या का यथाशीघ्र निदान किया जा सके.  उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्पाद अधीक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही बिना लाइसेंस शराब दुकानों पर भी कार्रवाई करें.     

    होली से पहले सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर

    साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने जिले में विधि व्यवस्था को लेकर जिले के सभी बीडीओ/सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिये कि आपस में सभी को बेहतर समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि विधि व्यवस्था संधारण में कहीं किसी तरह की कोई चूक न हो. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आने वाला माह त्योहारों का मौसम है. कहीं किसी के द्वारा आपसी सौहार्द का माहौल खराब नहीं हो. इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अलर्ट मोड में रहें.

    रिपोर्ट: संजय शर्मा, कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news