जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट न्यास परिषद् की बैठक, इन मसलों पर हुई चर्चा

    जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट न्यास परिषद् की बैठक, इन मसलों पर हुई चर्चा

    कोडरमा (KODERMA) - समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) न्यास परिषद् की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में योजनाओं के चयन समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई.

    इन पर हुई चर्चा

    न्यास परिषद् के नामित सदस्य हेतु अगले तीन वर्ष के लिए दो प्रमुख खनन पट्टाधारी के नाम के लिए जिला खनन पदाधिकारी कोडरमा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों के लिए दोना पत्तल, अरहर दाल प्लांट तथा टूल किटस से संबंधित प्रस्ताव पर डीपीएम जेएसएलपीएस को विस्तृत प्रोजेक्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा 5 आंगनवाड़ी केंद्र को मॉडल बनाने से संबंधित विचार-विर्मश किया गया.

    जल्द तैयार हो योजनाओं की सूची

    मौके पर उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कौशल विकास और अजीविका के तहत 5 दिनों के अंदर सभी जनप्रतिनिधि आवश्यकतानुसार प्राथमिकता तय करते हुए योजनाओं की सूची उप विकास आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी. वहीं मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय, जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार और जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

    रिपोर्ट : संजय शर्मा, कोडरमा



    Related News