गुमला (GUMLA) - परमबीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में कृषि विभाग की ओर से कृषि मेले का आयोजन किया गया. कृषि विभाग से जुड़े विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को कृषि उत्पादों को बेहतर करने की जानकारी दी. किसानों ने अपनी उपज की प्रदर्शनी लगायी.
इस मौके पर डीसी सुशांत गौरव ने कहा कि सरकार किसानों को उनके खेती करने के लिए हर तरह की सुविधा देने को तैयार है. वहीं जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि किसानों को हर तरह से प्रशिक्षित करने की योजना पर कृषि विभाग काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर किसानों को विभिन्न इलाकों का दौरा भी करवाया जाएगा.
रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

