जसीडीह स्टेशन का यह हाल ! अफसरों को सदबुद्धि दो हे भोलेनाथ...

    जसीडीह स्टेशन का यह हाल ! अफसरों को सदबुद्धि दो हे भोलेनाथ...

    देवघर (DEOGHAR) : आसनसोल रेल मंडल में जसीडीह स्टेशन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस स्टेशन से हर हफ्ते 99 के लगभग यात्री ट्रेनें गुजरती हैं. दूसरा यह धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है. इस स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम बस कुछ ही दूर पर स्थित है. बाबा धाम में भगवान महादेव के दर्शन के लिए सालों भर श्रद्धालु आते रहते हैं. ऐसे में पर्यटन के तौर पर भी यह स्थान काफी अहमियत रखता है. हर रोज इस स्टेशन पर लोगों की भीड़ होती है. ऐसे में यह स्टेशन काफी मायने रखता है. मगर, रेलवे ने इस स्टेशन के प्रति बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रखा है.

    चारों ओर लगा है गंदगी का अंबार

    अधिकारी दावा तो करते हैं कि यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाता है. मगर, हालात बिल्कुल उलटे हैं. स्टेशन पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. इसी गंदगी के बीच लोग आने-जाने और रहने को मजबूर हैं. जहां-तहां गंदगी पसरी हुई है. जसीडीह स्टेशन में बीते चार-पांच दिनों से साफ-सफाई नहीं हो रही है जिससे पूरे स्टेशन परिसर में गंदगी फैल गई है और यात्रियों को गंदगी मे रहना पड़ रहा है. अगर स्टेशन के प्रति अधिकारियों का यही रवैया रहा तो देश-विदेश से आने वाले पर्यटक शायद ही इस स्टेशन पर आना चाहें.

    रिपोर्ट : अरविन्द अग्रवाल, जसीडीह (देवघर)  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news