ऑन लाइन लोन लेने के चक्कर में फंसने से बचें, फर्जी लोन देने के वाले गिरोह के 15 शातिर अपराधी गिरफ्तार

    ऑन लाइन लोन लेने के चक्कर में फंसने से बचें, फर्जी लोन देने के वाले गिरोह के 15 शातिर अपराधी गिरफ्तार

    देवघर ( DEOGHAR) - किसी व्यक्ति को मजबूरी होने पर ही लोन लेने की आवश्यकता होती है, आज कल ऑनलाइन लोन जरूरत के हिसाब से सुलभ उपलब्ध हो जाता है. अगर आपको भी लोन लेना अत्यंत आवश्यक है तो सोच समझकर ही अप्लाई कीजिये नही, तो लोन आपके नाम से पJ होगा और मिल जाएगा किसी ओर को. फिर आपको ही इसे चुकाना पड़ेगा. बिना पैसा लिए निजी फाइनेंस कंपनी को लोन का पैसा वापस आपको करना होगा नहीं तो पुलिसिया चक्कर लगाना पड़ सकता है. ऐसे ही मामले में देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने शातिर साइबर गैंग का उदभेदन किया है. जिला के सारठ,बुढ़ई, मधुपुर और सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 15 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 22 मोबाईल,32 सीम और 1 पासबुक बरामद किया है.

     साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि इन शातिरों द्वारा गूगल पर ऐड देकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे. ये लोग धनी एप्प के फर्जी अधिकारी बन लोन लेने वालों को ऑनलाइन kyc डिटेल्स मांगते थे, फिर बड़ी चालाकी से इनके द्वारा लोन को अपने एकाउंट में मंगा लिया जाता था. ठगी के शिकार हुए लोगों को तब पता चलता था, जब emi के लिए निजी फाइनेंस कंपनी द्वारा सूचना दी जाती है. धनी एप्प के माध्यम से लगातार साइबर अपराधियों के चंगुल में लोग फंस रहे हैं, ठगी हुए लोगों द्वारा लिखित शिकायत पुलिस से लगातार की जा रही है, जिला के एसपी धनंजय कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए धनी एप्प के वरिष्ठ अधिकारी को एप्प में व्याप्त कमी को दूर करने के लिए पत्र भी लिखा गया है. लेकिन  कंपनी की तरफ से कोई पहल अभी तक नहीं कि गयी है. साइबर डीएसपी द्वारा लोगों से ऐसे ठग से बचने की अपील की गई है. गिरफ्तार 15 साइबर अपराधियों में से 1 का आपराधिक इतिहास रहा है. हाल ही ये साइबर फ्रॉड के मामले में जेल से बाहर आया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार साइबर अपराधियों से कड़ी पूछताछ कर इनके सिंडिकेट की जानकारी ले रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news