दो लाख तक की खरीद लोकल टेंडर से करने के लिए डीलर एसोसिएशन ने बीसीसीएल के सीएमडी से की मांग

    दो लाख तक की खरीद लोकल टेंडर से करने के लिए डीलर एसोसिएशन ने बीसीसीएल के सीएमडी से की मांग

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद डिस्ट्रिक डीलर एसोसिएशन  के महासचिव प्रभात सुरोलिया ने  व्यापारी -उद्यमियों  की परेशानी  को लेकर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सीएमडी  समिरन दत्ता से आज मिले. उन्होंने  एक ज्ञापन भी सौंपा , इसके पूर्व भी  मांग रखी थी कि  दो लाख रुपये मूल्य के समानों की खरीद स्थानीय व्यापारियों  एवं उद्यमियों से लोकल टेंडर के माध्यम से लिया जाय,  ताकि स्थानीय लोगों की रोजी रोटी बची रहे. आज ई टेंडर एवं जेम् पोर्टल के माध्यम से खरीद होने से बाहर के लोगों को काम मिल रहा है, स्थानीय को कुछ हासिल नहीं हो रहा है.  इसके अलावा BCCL एवं शहर की बेहतरी के अन्य मुद्दों पर भी वार्ता की.  सी एम डी ने सभी मुद्दों पर ठोस कारवाई का भरोसा दिया. 



    Related News