4 राज्यों में भाजपा की जीत पर संथाल में निकला विजय जुलूस, डीजे पर थिरके कार्यकर्ता, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

    4 राज्यों में भाजपा की जीत पर संथाल में निकला विजय जुलूस, डीजे पर थिरके कार्यकर्ता, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

    दुमका(DUMKA)- यूपी सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है. इस चुनाव परिणाम में 4 राज्यों में भाजपा सरकार बनाने जा रही है. चुनाव परिणाम से दुमका में भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित है. जिला कार्यालय में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां से जुलूस की शक्ल में योगी, मोदी और अमित शाह के जयकारे लगाते हुए टीन बाजार चौक पहुंचे. जहां जमकर अबीर गुलाल उड़े, मिठाइयां बांटी और डीजे की धुन पर भाजपा कार्यकर्ता थिरकते नजर आए. विजय जुलूस में पूर्व मंत्री लुईस मरांडी भी शरीक हुई. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पूरे देश में घर घर पहुंची है. यही वजह रहा कि लोगों ने भाजपा को अपनाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है.

    कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा होते नजर आ रहा-सुनील सोरेन

    वहीं दुमका सांसद सुनील सोरेन ने गुरुवार को आए विधानसभा के नतीजों पर प्रसन्नता जाहिर की है.  प्रेस रिलीज जारी कर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश -  उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में जिस तरह से भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है. इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की जितनी तारीफ की जाए कम है. भाजपा ने अपने कार्यों से पूरे देश में जनता का दिल जीतने का काम किया है. इसके लिए भाजपा परिवार ने काफी मेहनत भी की और इस मेहनत का सकारात्मक परिणाम आया. इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं. सुनील सोरेन ने कहा कि हमारा कांग्रेस मुक्त भारत का जो सपना है वह पूरा होते नजर आ रहा है. क्योंकि उन्होंने सम्पूर्ण ताकत झोंकी पर जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं. वहीं पंजाब में आप की सफलता से उत्साहित आप कार्यकर्ताओं ने जुलुस निकाला और इस जीत के लिए अरविन्द केजरिवाल सहित पंजाब की जनता को बधाई दी.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news