धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में होली के पहले ही होली. जी हां ,धनबाद की सड़कों पर आज ही होली मन रही है. होली मनाने वाले भाजपा नेता , कार्यकर्ता और उनके समर्थक हैं. देश के 5 राज्यों में हुए चुनाव में चार राज्यों में पार्टी की सफलता से उत्साहित भाजपा के लोग धनबाद में अपने को नहीं रोक पाए. गाजे-बाजे, रंग गुलाल, बैंड बाजा के साथ सड़कों पर निकल गए. यूपी में का बा त यूपी में बाबा आउर उनकर बुलडोजर बा...सहित अन्य कई नारे लगा रहे थे. कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है, उनका कहना है कि यह तो ट्रेलर है, 2024 में पूरी फिल्म दिखेगी. कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि यूपी में भाजपा ने 2022 में इतिहास बना डाला. पिछले 37 सालों में दूसरी बार किसी पार्टी की सरकार नहीं बनी. लेकिन योगी जी के नेतृत्व में भाजपा ने इतिहास रच डाला है. कहा कि यह इतिहास उन लोगों के लिए सबक है जो जातिगत राजनीति के पोषक हैं.


