साथ-साथ पिया का हाथ थामीं गुमला की 101 बेटियां, रौनक ऐसी जैसे जमीं पर सितारे उतर आए

    साथ-साथ पिया का हाथ थामीं गुमला की 101 बेटियां, रौनक ऐसी जैसे जमीं पर सितारे उतर आए

    गुमला (GUMLA) : गुमला के तेलगाव में 101 बेटियों का सामूहिक विवाह कराया गया.  कार्यक्रम में काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए. सामाजिक कार्यकर्ता जगरनाथ उरांव की पहल से किये गए इस सराहनीय कार्य से 101 परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है.

    101 बेटियों की हुई शादी

    एक कहावत है कि किसी की बेटी हो तो वह पूरे समाज की बेटी होती है. लेकिन, इस बात को सभी कोई याद नहीं रखते हैं. यही कारण है कि आज बेटियों को बोझ समझा जाता है. मगर, इन सब के बीच कुछ लोग सामाजिक दायित्व को निभा रहे हैं. समाज मे कई बेटियों की शादी गरीबी के कारण नहीं हो पाती है जिसके कारण उनके परिवार वाले परेशान होते हैं. इस बात को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जगरन्नाथ उरांव ने सोचा कि इन सब की सामूहिक शादी करवानी है. उसके बाद क्या था? आज उन्होंने 101 बेटियों की सामूहिक शादी करवाई, जिसमें पूरी विधि-विधान से सभी बेटियों की शादी की गई. इस दौरान वर-वधु के पूरे परिवार वाले मौजूद रहे. सभी के चेहरे पर विशेष खुशी दिख रही थी. इस काम को कर जगरन्नाथ उरांव के चेहरे पर भी विशेष खुशी थी. वहीं, इस अवसर पर मौजूद डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से यह काफी सराहनीय कार्य है. जिसमें समाज के अन्य लोगों को भी सहयोग करना चाहिए.

    परिवार वालों में शादी को लेकर काफी खुशी

    वहीं जिन परिवार की बेटियों की शादी हुई. उन्होंने इसको लेकर काफी खुशी व्यक्त की है. उनकी मानें तो गरीबी के कारण वे अपनी बेटी की शादी के लिए चिंतित थी. लेकिन, उनकी शादी हो जाने से वे खुश है. वहीं स्थानीय राजनेता मिशीर कुजूर ने कहा कि शादी के लिए पैसा नहीं होने से कई लोग बिना शादी के लिव इन रिलेशन में रहते हैं. उन्हें सामाजिक ताना भी झेलना पड़ता है. लेकिन, इस तरह की सामाजिक पहल से उन्हें एक सामाजिक प्रतिष्ठा तो मिलती ही है. साथ ही गरीबो को अब बेटियां बोझ नही लगेगी.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news