नष्ट की गई 27 डिसमिल जमीन पर लगाई गई अफीम की फसल, 2 किलो तैयार अफीम के साथ एक धराया


खूंटी (KHUNTI) - रनिया थाना पुलिस को अफीम की खेती करने वाले के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने रनिया थाना क्षेत्र के जापुत छोटका टोली निवासी स्टीफन कंडुलना उम्र 25 वर्ष पिता संतोष कंडुलना को 2 किलो तैयार अफीम के साथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बनाई गिरफ्तारी की रणनीति
पूरे मामले को लेकर रनिया थाना प्रभारी रोशन कुमार ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में शनिवार को पुलिस ने जापुत कारो नदी के पास 27 डिसमिल जमीन पर लगाई गई अफीम फसल को नष्ट करते हुए अफीम की खेती करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अफीम की खेती करने के मामले को लेकर जब स्टीफन से पूछताछ किया गया, तो उसके घर से 2 किलो पुलिस ने तैयार अफीम बरामद किया है. स्टीफन के साथ तीन अन्य युवक अफीम की खेती करने में अब स्टीफन का साथ देते थे. फिलहाल तीनों युवक फरार बताए गए हैं.
रिपोर्ट : मुजफ्फर हुसैन, खूंटी
4+