लोहरदगा (LOHARDAGA) – लोहरदगा में अवैध बालू तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे. रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा द्वारा अवैध बालू तस्कर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं. बता दें कि लोहरदगा के विभिन्न घाटों से प्रतिदिन बालू का अवैध उठाव करने की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है. वहीं तीनों जब्त ट्रैक्टर को सदर थाना परिसर में रखा गया है. मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध बालू उठाव के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


.jpg)