पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की रिपोर्ट : पानी नहीं 'जहर' पी रहे है धनबाद के सरकारी स्कूल के बच्चे  

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की रिपोर्ट : पानी नहीं 'जहर' पी रहे है धनबाद के सरकारी स्कूल के बच्चे

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के सरकारी स्कूल के बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. यह हम नहीं कह रहे बल्कि  पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की जांच रिपोर्ट बता रही है. रिपोर्ट के मुताबिक  बच्चे तय मानक से अधिक फ्लोराइड और आयरन मिश्रित पानी पी रहे हैं, जिससे उनमें दिव्यांगता का खतरा बढ़ रहा है.  पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की जांच रिपोर्ट से  पता चला है कि दर्जनों स्कूलों  के पानी में तय मानक से अधिक फ्लोराइड और आयरन है.  मेडिकल साइंस के अनुसार मानक से अधिक फ्लोराइड दिव्यांगता की ओर ले  जा सकती है, वहीं अधिक आयरन वाला पानी पीने से पेट की बीमारी संभावित है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग  अभी सरकारी स्कूलों में पानी की जांच कर रहा है.  

    यहां इतनी मिली मात्रा

    सूत्रों के अनुसार पूर्वी टुंडी के स्कूलों के पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक मिली है. एक  लीटर पानी में फ्लोराइड की मात्रा जहा 1.5 मिलीग्राम होनी चाहिए, लेकिन  स्कूलों के पानी में इससे अधिक मात्रा पाई गई है.  जानकारी के अनुसार कुल 489 स्कूलों में से 114 के पानी में आयरन की मात्रा से अधिक मिला है. इसी तरह स्कूलों के पानी की जांच में फ्लोराइड भी अधिक पाया गया है.  पूर्वी टुंडी के नई प्राइमरी स्कूल बिरगांव के पानी में 1.7 मिलीग्राम क्लोराइड, गर्ल्स स्कूल खरनी  के पानी में 2.3 मिलीग्राम ,मुराईडीह  नया प्राइमरी स्कूल के पानी में 2.3 मिलीग्राम फ्लोराइड की मात्रा मिली है.  इसी तरह अन्य कई स्कूलों मे भी फ्लोराइड की मात्रा अधिक पाई गई है. अब यह सवाल है कि इस रिपोर्ट के बाद क्या कार्रवाई होगी कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बंद हो जाए. निजी स्कूल वाले फीस के मामले में सरकार के आदेश तक को मानते नहीं है ,सरकारी स्कूलों में सुविधा ही नहीं है तो आखिर अभिभावक क्या करें, कहां रोना रोएं.

    रिपोर्ट : सत्य भूषण ,धनबाद . 



    Related News