खेल में खतियान ! फुटबाल मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे छात्रों ने यह की मांग

    खेल में खतियान !  फुटबाल मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे छात्रों ने यह की मांग

    दुमका (DUMKA) - दुमका के आउटडोर स्टेडियम में सारजोम बेड़ा फुटबाल चैंपियनशिप 2022 चल रहा है. यह संथाल परगना का सबसे बड़ा फ़ुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है. इसमें झारखंड ही नहीं कई राज्यों की टीम भाग लेती है. वहीं प्रतिदिन हजारों की संख्या में फुटबॉल प्रेमी आउटडोर स्टेडियम में बैठकर फुटबॉल मैच का आनंद लेते हैं. आज सेमीफाइनल मैच के दौरान अचानक छात्र समन्वय समिति के सदस्यों से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. दरअसल छात्र समन्यव समिति के सदस्य तख्ती लेकर दर्शक दीर्घा में बैठे थे. जिसपर सरकार से 1932 खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति लागू करने की मांग कर रहे थे.

    जागरुक करने का प्रयास

     छात्र समन्यव समिति के सदस्य ठाकुर सोरेन ने बताया कि फुटबाल मैच देखने गांव-गांव से लोग पहुंचे हैं. आम लोगों को 1932 के खतियान के लिए जागरूक करने का यह एक प्रयास है. लोग समझ सकें कि 1932 का खतियान लागू होने से झारखंडियों को क्या फायदा होगा. तभी गांव गांव से आंदोलन की आवाज बुलंद होगी और सरकार को झुकना पड़ेगा.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news