तेज़ रफ़्तार हाइवा के धक्के से महिला की मौत, सड़क जाम

    तेज़ रफ़्तार हाइवा के धक्के से महिला की मौत, सड़क जाम

    पलामू (PALAMU) : हैदरनगर-जपला मुख्य पथ के दीवनबिगहा गांव के समीप सड़क पार कर रही दीवान बिगहा निवासी 50 वर्षीय महिला शीला देवी को तेज रफ्तार हाइवा ने धक्का मार दिया. धक्के से शीला देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. गुस्साए ग्रामीणों ने मुखिया जमुना यादव के नेतृत्व में सड़क जाम कर दिया. 

    मुखिया जमुना यादव ने बताया कि ग्रामीण मृतिका के आश्रित को पांच लाख मुआवजा के साथ दोषी हाइवा चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रशासन हाइवा के परिचालन की गाइड लाइन जारी करे. हाइवा की वजह से आए दिन दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है. इसपर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा. 

    पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में  जुटी है. अंचल पदाधिकारी राजीव नीरज ने बताया कि मृतक महिला के आश्रित को एक लाख रुपए मुआवजा देने का प्रावधान है. थाना प्रभारी ने कहा कि हाइवा को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दो घंटे से जपला-हैदरनगर मुख्य पथ जाम है.

    रिपोर्ट : जफर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news