धनबाद: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(CISF) ने मनाया स्थापना दिवस, जोश में दिखे अधिकारी और सीआईएसएफ कर्मी

    धनबाद: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(CISF) ने मनाया स्थापना दिवस, जोश में दिखे अधिकारी और सीआईएसएफ कर्मी

    धनबाद(DHANBAD):10 मार्च को  चुनाव परिणाम को देखते हुए  डीवीसी मैथन की सीआईएसएफ की टीम ने  शनिवार को 53 वा स्थापना दिवस मनाया.  इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीवीसी मैथन, के मुख्य अभियंता बीबी दास एवं सीआईएसएफ कमांडेंट प्रदीप कुमार विश्वकर्मा को सीआईएसएफ टीम ने   पैरेड कर सलामी दी , उसके बाद मुख्य अतिथि सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को लेकर पौधारोपण किया गया. मौके पर सीआईएसएफ कमांडेंट प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सीआईएसएफ की स्थापना 1969 में हुई थी, जिसके बाद से विभिन्न इकाइया  देश की सेवा में तत्पर रहती है.  सीआईएसएफ के काम को देखते हुए केंद्र सरकार ने  विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव में भी  तैनाती की जाती है.  सीआईएसएफ का मुख्य उद्देश्य देश के अंदर विभिन्न इकाइयों की सुरक्षा प्रदान करना है,  सीआईएसएफ देश की जनता की सेवा में हर वक्त तैयार रहता है.  ऐसे तो 10 मार्च को स्थापना दिवस मनाना था, परंतु चुनाव परिणाम को लेकर आज स्थापना दिवस मनाया  गया.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news