धनबाद के चिरकुंडा में अज्ञात महिला का शव बरामद ,हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    धनबाद के चिरकुंडा में अज्ञात महिला का शव बरामद  ,हत्या की आशंका से  इलाके में  सनसनी

    धनबाद(DHANBAD)- चिरकुंडा  के डुमरकुंडा सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव क्षत -विक्षत स्थिति में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है.  इधर ,घटना की खबर पाकर चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है . पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है .जानकारी के अनुसार शनिवार संध्या स्थानीय ग्रामीण को सदी हुई  लाश की बदबू मिली, जिसके बाद इसकी सूचना चिरकुंडा पुलिस को दी गई . चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा .वही, चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि  लोगो  की सूचना पर यहां पहुंचे है.  पूरे मामले की छानबीन की जा रही  है ,अभी तक महिला का शिनाख्त नहीं हो पाई है.  शिनाख्त कर आगे की कारवाई की जाएगी.   प्रभारी  ने बताया कि  प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लगता है, पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद ही  किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे. 

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 



    Related News