कतरास में बड़ा हादसा, मकान  हुआ जमींदोज, बाल-बाल बचे लोग

    कतरास में बड़ा हादसा, मकान  हुआ जमींदोज, बाल-बाल बचे लोग

    धनबाद(DHANBAD)- कतरास के  कपड़ा पट्टी में आज एक बड़ा हादसा  टल गया.  एक मकान का आधा हिस्सा  भरभरा कर गिर पड़ा.  हालांकि किसी के  घायल होने की सूचना नहीं है. मकान  मालिक भाड़ेदार में विवाद चल रहा है.  भाड़े में पिंटू साव अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं.  भाड़ेदार और मकान मालिक में विवाद के  कारण भाड़ेदार  मकान का रिपेयरिंग नहीं करा पा रहा है.  घर में करीब 10 सदस्य रहते हैं. अगर मकान की रिपेयरिंग नहीं की गई तो भगत मोहल्ला में कुछ माह पहले हुई  घटना की पुनरावृति  हो सकती थी. 

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 



    Related News