सीडीपीओ, सुपरवाइजर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुदृढ़ करें - डीडीसी

    सीडीपीओ, सुपरवाइजर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुदृढ़ करें - डीडीसी

    धनबाद(DHANBAD)- उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में जिला समाज कल्याण विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुल गए हैं. आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभुकों को सरकार की हर योजना का लाभ मिलना चाहिए. इसके लिए सभी सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर फील्ड में जाकर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुदृढ़ करें. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार, 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिला एवं धात्री महिलाओं के बीच सूखा राशन के वितरण की स्थिति, तेजस्विनी परियोजना, आंगनबाड़ी केंद्रों में पदस्थापित सेविका, सहायिका व पोषण सखी की स्थिति इत्यादि की समीक्षा की.साथ ही मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पोषाहार, जिला बाल संरक्षण, तेजस्विनी सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की. 

    बैठक में ये अधिकारी थे मौजूद 

    बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, तेजस्विनी के जिला समन्वयक ओम प्रकाश पाठक, मनोज झा व अन्य लोग उपस्थित थे.  बैठक के बाद  पत्रकारों से बात करते हुए डीडीसी (आईएएस) शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि धनबाद में मनरेगा कार्य में और तेज़ी लाई जाएगी. कोरोनकाल में ये रोजग़ार के दृष्टिकोण से वरदान साबित हुआ. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ,पेंशन योजना सहित तमाम योजनाओं की समीक्षा कर उसकी प्रगति तेज की जायेगी. डीडीसी ने कहा कि जिन योजनाओं में गड़बड़ी की सूचना मिलेगी उस पर जांच के बाद कार्रवाई होगी.  डीडीसी ने कहा कि उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के बाद भी वे अपने सभी पंचायतों में कैंप लगाकर लोगों की जनसुनवाई कर समस्याएं दूर करें .  

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news