हर्षा और रुपेश हत्याकांड के मामले में बजरंग दल ने कराया गुमला के दुकानों को बंद

    हर्षा और रुपेश हत्याकांड के मामले में बजरंग दल ने कराया गुमला के दुकानों को बंद

    गुमला (GUMLA)  - हर्षा और रुपेश हत्याकांड के मामले में गुरुवार को बजरंग दल द्वारा बुलाई गई बंदी का  प्रभाव देखने को मिल रहा है. गुमला जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंदी का प्रभाव दिख रहा है. हर्षा और रुपेश हत्याकांड में गुमला जिला बंदी के मद्देनजर घाघरा प्रखंड मुख्यालय भी बंद रहा.  हर्षा और रुपेश हत्याकांड में बजरंग दल द्वारा गुमला बंद का समर्थन में घाघरा बजरंग दल के नेतृत्व में घाघरा प्रखंड पूरी तरह शुक्रवार को बंद रहा. इस निमित सभी दुकानें स्वतः बंद रहीं.

    मोटरसाइकिल जुलूस

    वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही मोटरसाइकिल में जुलूस की शक्ल में चांदनी चौक से थाना चौक ब्लॉक चौक, पुंटो रोड ,देवी मंडप रोड नेतरहाट रोड में बंद को सफल बनाने की दुकानदारों से आहवाहन भी किया. इसके बाद चांदनी चौक घाघरा पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया. साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि झांरखण्ड सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. आए दिन हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है. लेकिन झारखण्ड की हेमंत सरकार चुप्पी साधे हुए है. इसका बजरंग दल पुरजोर विरोध करते हैं. बंदी के कारण जिला के अधिकांश इलाकों में बसों का परिचालन पूरी तरह से प्रभावित दिखा, वहीं जिला के कई इलाकों में दुकान भी पूरी तरह से बंद नजर आ रही है.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news