असर कर गया प्रेमिका का मनुहार ! आज सरेंडर करेगा 25 लाख का इनामी नक्सली विमल यादव

    असर कर गया प्रेमिका का मनुहार ! आज सरेंडर करेगा 25 लाख का इनामी नक्सली विमल यादव

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  प्यार एक बार फिर तलवार पर भारी पड़ा है. 25 लाख का इनामी और माओवादियों के स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य विमल यादव शुक्रवार को  रांची के जोनल आईजी कार्यालय में सरेंडर करेगा. सूत्रों की माने तो यह सरेंडर पूरी तरह से छत्तीसगढ़ की रहने वाली उसकी प्रेमिका के मनुहार का असर है.

     बूढ़ा पहाड़ पर एक करोड़ के इनामी अरविंद जब मौत का शिकार हुए ताे विमल यादव उर्फ राधेश्याम उर्फ उमेश यादव वहां के नक्सलियों का मुखिया बन कर उभरा. बाद में जब मिथलेश मेहता को बूढ़ा पहाड़ की जिम्मेदारी मिली तो विमल यादव की उससे दुश्मनी हो गई.  विमल यादव के सरेंडर की एक वजह यह भी बतायी जा रही है. बता दें कि विमल यादव ने अघोषित रूप से वर्ष 2021, सितंबर में ही आत्मसमर्पण कर दिया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news