12 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 900 लोगों को भेजी गई नोटिस

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - 12 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के द्वारा करीब नौ सौ लोगों को लीगल नोटिस भेजी गयी है. सचिव आरती माला ने बताया कि वर्ष 2022 का यह पहला लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है.

    राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा आठ बेंच का गठन

    बता दें कि इस लोक अदालत में पिछले बार की अपेक्षा अधिकाधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे राजेन्द्र बहादुर पाल के निदेशानुसार तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. साथ ही सुलहनीय मामलों के निष्पादन की दिशा में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्य कर रही है. सचिव आरती माला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आठ बेंच का गठन किया जाएगा. साथ ही इन्होंने बताया कि एक फरवरी से समझौता बेंच का गठन किया जा चुका है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news