सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

    सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल युवक राजू उरांव की मौत हो गई. वहीं एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. इसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.

    इस संबंध में बताया गया कि युवक रांची जिला के बेड़ों में अपनी बहन को पहुंचा कर वापस घर लौट रहा था. इसी बीच बाइक सवार युवक राजू उरांव कैरो थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उसे इलाज के लिए कुडू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है.  वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा