टेल्को में शिकारी गैंग ने नौंवी के छात्र पर किया हमला, छात्र की हालत गंभीर

    टेल्को में शिकारी गैंग ने नौंवी के छात्र पर किया हमला,  छात्र की हालत गंभीर

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - टेल्को में वैली व्यू स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र अक्षत मिश्रा पर शिकारी ग्रुप के युवकों ने हमला कर घायल कर दिया. छात्र को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगी हैं. टेल्को थाना ने इलाज के लिए छात्र को एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. घायल छात्र भाजपा नेता पंकज मिश्रा का पुत्र है.

    कई युवकों ने मिलकर शिकारी गैंग बनाया है

    घटना की सूचना मिलते ही छात्र के पिता पंकज मिश्रा समेत भाजपा नेता अंकित आनंद वैली व्यू स्कूल पहुंचे. यहां से टेल्को थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की. इस संबंध में ट्वीट भी किया गया है और जमशेदपुर पुलिस से मांग की गई है कि वह इस शिकारी गैंग का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करें. बताया जा रहा है कि कई युवकों ने मिलकर शिकारी गैंग बनाया है. शिकारी ग्रुप के गौरव गोस्वामी, एलेक्स आकाश, ज़ोन 1बी, मनीष, 1 बी, आवेश खान, बारीनगर शाबरी चौक, कैफ खान, बारीनगर बड़ी मस्जिद, राहुल उर्फ चियां समेत 8-10 अन्य युवकों पर हमले का आरोप लगा है. 

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news