झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  मंगलवार, दिनांक 22 फरवरी को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    • लालू को इस बार 5 साल की सजा : डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत में सोमवार को पांच साल की सजा सुनायी. साथ ही 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया. ( दैनिक जागरण )
    • निक्की, सलीमा और संगीता भारतीय हॉकी टीम में : प्रो हॉकी लीग के लिए घोषित भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयनित खिलाड़ियों में ओलिंपिंयन निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और तेज तरार फारवर्ड खिलाड़ी संगीता कुमारी शामिल है. ( दैनिक जागरण )
    • बोकारो हवाई अड्डा का निर्माण कार्य 15 तक हो जाएगा पूरा – बोकारो से व्यवसायिक हवाई सेवा शुरू करने कार्य तेजी से चल रहा है. एयर ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से सभी तय कार्य 15 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे. ( दैनिक भास्कर)
    • वित्तीय अनियमितत के आरोप में रेड क्रॉस सोसायटी की कमिटी भंग – इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी रांची जिला शाखा की कार्यकारिणी कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. राज्यपाल सह इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के झारखंड अध्यक्ष रमेश बैस ने सोमवार को अनियमितता में दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की. ( प्रभात खबर)
    • संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन की तिथि तीन मार्च तक बढ़ायी गई – झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता परीक्षा 2021 का ऑनलाइन आवेदन देने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है. अब तीन मार्च मध्य रात्रि तक आवेदन कर सकेंगे. ( प्रभात खबर)

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news