फूल रोक रहे पलायन करने वालों का हाथ, फसलों के साथ लहलहा रही खुशियां

    लोहरदगा (LOHARDAGA) -कुडू प्रखंड के चिरी गांव में इन दिनों गेंदा की फसल लहलहा रही है. एटीएम के रूप में किसान इसका उपयोग करते हैं. प्रतिदिन फूलों की मांग किसानों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचा रही है. महिला मंडल को भी इस दिशा में काफी लाभ  मिल रहा है. महिलाएं फूलों की खेती कर आत्मनिर्भर हो रही हैं, लिहाजा पलायन भी कम हो रहा है. गांव में फूलों की खेती होने से कई ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है. खरीदार इनके खेतों तक पहुंच कर फूलों की खरीददारी करते हैं. फूलों की खेती ने महिलाओं को सबल बनाया है. जिला उद्यान विभाग के द्वारा खेती योजना स्थानीय के चेहरों पर मुस्कान ला रही. 

    40 हेक्टेयर में होगी फूलों की खेती 

    जिला उद्यान पदाधिकारी ऐमलेन पूर्ति  ने कहा कि ये उद्यान विभाग की योजना है. इसके तहत  लोगों को खुले में फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में  किसान लगभग 40 हेक्टेयर भूमि में फूलों की खेती करेंगे. उद्यान विभाग से किसानों को कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है.  किसानों को पौधा तैयार करने के लिए सक्रिय नर्सरी के लिए पीपीटीएच इंसेक्ट फ्री देने का प्रावधान है. 

     

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news