हाथ में लाल और काला झंडा लिए जिला मुख्यालय पहुंचे टाना भगत समुदाय के लोग

    हाथ में लाल और काला झंडा लिए जिला मुख्यालय पहुंचे टाना भगत समुदाय के लोग

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - सोमवार को हाथ में लाल और काला झंडा लेकर टाना भगत समुदाय के लोग लोहरदगा जिला मुख्यालय पहुंचे. मौके पर बड़ी संख्या में टाना भक्तों को देख पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया. उनसे कहा गया कि केवल 5 प्रतिनिधि ही डीसी से मिल कर अपनी मांगों को रखे.  लेकिन इस बात को लेकर टाना भगत और ज्यादा आक्रोशित होते हुए विरोध में नारे लगाए.

    अनुसूची लागू करने की मांग

    बता दें कि पांचवी अनुसूची लागू करने की मांग को लेकर टाना भगत समुदाय जिला मुख्यालय पहुंचे थे. इनका कहना है कि इससे पहले भी उनके मांगों को लेकर वार्ता हुई है. लेकिन आज तक इन्हें इनके अधिकारों नहीं दिए गए. जिसके कारण ये अपना आंदोलन और भी तेज और धारदार बनाने की बात योजना कर रहे हैं. 

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news