लोहरदगा (LOHARDAGA) : अलग झारखंड राज्य के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले झारखंड आंदोलनकारी आज अपनी मांगों को लेकर फिर से आंदोलनरत हैं. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 15 फरवरी से रांची के विधानसभा मैदान में ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ कार्यक्रम की शुरुआत करने की घोषणा की है. इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि पिछले 22 वर्षों से इनकी मांगे पूरी नहीं हुई है. कई आंदोलनकारी इसी इंतजार में गुजर गए कि राज्य सरकार इनका कुछ भला करेगी.
उन्होंने कहा कि इनका आक्रोश तत्कालीन सरकार के रवैए को देखते हुए और बढ़ा है. इन्होंने सीधे तौर पर से कहा कि किसान के आंदोलन की तरह इनका ‘घेरा डालो डेरा डालो’ कार्यक्रम होगा, जब तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इनके बीच आकर इनकी मांगों का निष्पादन नहीं करेंगे, तब तक इनका आंदोलन निरंतर जारी रहेगा, कार्यक्रम स्थल से यह ना तो हिलने का काम करेंगे और ना ही हटेंगे, भले ही आंदोलन में इन्हें अपना सब कुछ निछावर करना हो तो उसके लिए ये पूरी तरह से तैयार हैं. ये सभी झारखंड आंदोलनकारी आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठे हैं.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन (लोहरदगा)
Thenewspost - Jharkhand
4+

