धनबाद में बरामद दो आईडी बम, इलाके में दहशत

    धनबाद में बरामद दो आईडी बम, इलाके में दहशत

    धनबाद (Dhanbad) : धनबाद पुलिस को शनिवार बड़ी सफलता मिली. यहां के तोपचांची थाना क्षेत्र में 10- 10 किलो का दो आईडी बम बरामद हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बम को निष्क्रिय कर दिया गया है. बम मिलने की सूचना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है.

     जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस बाबत गुप्त सूचना मिली थी कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा गणेशपुर बस्ती के पास बम लगाया गया है. इसके बाद तोपचांची थाना के प्रभारी और 154 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे. बम मधुकट्टा के कच्चे रास्ते के निकट बरामद किया गया है. बहरहाल बम को निष्क्रिय कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



    Related News