चतरा में नक्सली संगठन का एरिया कमांडर धराया

    चतरा में नक्सली संगठन का एरिया कमांडर धराया

    चतरा (CHATRA)- प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर संगठन के एरिया कमांडर बलवंत उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया है. हंटरगंज थाना प्रभारी सचिन दास के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने पचमो गांव से नक्सली एरिया कमांडर को दबोचने में सफलता हासिल की है.

    विशेष अभियान चलाकर एरिया कमांडर को किया गिरफ्तार

    गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध चतरा के गिद्धौर, ईटखोरी, पत्थलगड्डा व टंडवा समेत हजारीबाग के कटकमसांडी व लातेहार के बालूमाथ थाना में आधा दर्जन से अधिक दुर्दांत नक्सली मामले दर्ज है.  सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी का एरिया कमांडर बलवंत हंटरगंज थाना क्षेत्र के पचमो गांव स्थित अपने घर आया हुआ है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सली की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम गठित करने का निर्देश प्राप्त हुआ था. जिसके बाद टीम ने जंगली इलाकों से घिरे गांव में विशेष अभियान चलाकर एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर का चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले के विभिन्न थानों की पुलिस को तलाश थी. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पुलिस को संगठन से जुड़ी कई अहम महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा



    Related News