हेमंत सरकार गिराने के आरोपी रवि केजरीवाल को राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी

    हेमंत सरकार गिराने के आरोपी रवि केजरीवाल को राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश के आरोपी रवि केजरीवाल को अब अगली सुनवाई तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. इस बाबत झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी. अगली सुनवाई तक रवि केजरीवाल के खिलाफ किसी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है.

    बता दें कि रवि केजरीवाल समेत कुछ अन्य व्यक्ति पर झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में रांची की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में रवि केजरीवाल को झामुमो से निष्काषित कर दिया गया था.

    झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता ने प्रतिशपथ दायर के लिए कुछ अवधि की मांग की. इसका विरोध पूर्व महाधिवक्ता  अजीत कुमार ने किया. उन्होंने तर्क दिया कि जब एक अन्य आरोपित अशोक अग्रवाल के मामले में प्राथमिकी देखी जा चुकी है, तो समान मामले यानि रवि केजरीवाल के मामले में झारखंड सरकार क्यों समय मांग रही, यह सहज समझा जा सकता. इसपर कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार रवि केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं करने की अंडर टेकिंग दे तो कोर्ट समय संबंधी उनके आग्रह को मान सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news