धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के बैंक मोड़ के शास्त्री नगर में गुरुवार को CMS गार्ड का पंखा से झूलता शव बरामद किया गया. पुलिस पहुंची तो देखा शव लटक रहा है. मृतक देवेंद्र झा सीएमएस गार्ड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. वह पटना से दो दिन पहले धनबाद आए थे. यहां पहुंचने के बाद अपनी कंपनी के ही एक गार्ड के आवास पर एक रात ठहरने की बात कह कर रुक गए. परंतु गार्ड को क्या पता था कि वह रात ही मैनेजर की आखिरी रात है, क्योंकि सुबह में गार्ड ने देखा कि पटना से आए हुए मैनेजर का शव उसके घर के एक कमरे में लटका हुआ है.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


