धनबाद के एसएनएमएमसीएच में गरीबों की नि:शुल्क जांच की सुविधा  बंद 

    धनबाद के एसएनएमएमसीएच में गरीबों की नि:शुल्क जांच की सुविधा  बंद 

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के एसएनएमएमसीएच में रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी विभाग के भगवान ही मालिक हैं.  इन विभागों की हालत पहले से ही खराब थी.  कुछ सुधार की मंशा लेकर पीपीपी  मोड पर प्राइवेट लैब  में रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांच का इंतजाम किया गया था.  पैथोलॉजी जांच के लिए एसआरएल और रेडियोलॉजी जांच के लिए हेल्थमैप को अधिकृत किया गया था.  इन लेबोरेटरी में लाल, पीला  कार्ड धारियों को नि:शुल्क और सामान्य मरीजों को सरकारी दर पर जांच की सुविधा मिलती थी, लेकिन पिछले कई दिनों से अस्पताल में पीपीपी मोड पर चल रही लेबोरेटरी में गरीबों के लिए नि:शुल्क जांच बंद है.

    प्रसूताओं को भी नि:शुल्क जांच की सुविधा नहीं

    जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भी प्रसूताओं को नि:शुल्क जांच की सुविधा नहीं मिल रही है.  लाल ,पीला कार्ड धारी  को भी जांच के लिए शुल्क देना पड़ रहा है.  सूत्रों के अनुसार लाल, पीला कार्ड धारी, आयुष्मान योजना आदि के लाभुकों के नि:शुल्क जांच के एवज में निर्धारित शुल्क का भुगतान सरकार की ओर से किया जाता है. लेकिन अप्रैल' 2020 के बाद से लैब को कोई भुगतान नहीं किया गया है.  दो करोड़ से अधिक बकाया होने पर लैब ने  जांच बंद कर दी है.  अस्पताल के अधीक्षक डॉ एके वर्णवाल का कहना है कि नि:शुल्क जांच सुविधा बंद किए जाने की सूचना से मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है, राशि का आवंटन मिलते ही बकाए का भुगतान कर दिया जाएगा.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news