बागडिगी हादसे की 21 वीं बरसी पर जलसमाधि लेने वाले कोयला मजदूरों को दी गई श्रद्धांजलि


धनबाद(DHANBAD) - बीसीसीएल की बागडिगी कोलियरी(लोदना ) खान दुर्घटना की आज एक 21 वीं बरसी पर श्रमिक संगठन के नेता, कोयला अधिकारी , परिजन और मजदूर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. स्मारक स्थल पर बीसीसीएल के सीएमडी समिरन दत्ता, सहित कई अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा.यह खान दुर्घटना 2 फरवरी 2001 को हुई थी. बागडिगी कोलियरी के 12 नंबर खदान में जयरामपुर कोलियरी डैम का पानी भर गया था. घटना में लगभग 29 कोयला मजदूरों ने जलसमाधि ले ली थी.
मुंबई से गोताखोरों मजदूरों का शव
खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मुंबई से गोताखोरों की टीम बुलाई गई थी. निकाली गई लाशें इतनी विकृत हो गई थी कि कैप लैम्प से लाशों की पहचान की गई. इस घटना में सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि सलीम अंसारी नामक एक मजदूर 4 दिनों तक खदान के भीतर फंसा रहा ,उसे जीवित निकाल लिया गया था.
4 दिनों के बाद जीवित निकला था सलीम अंसारी
जयरामपुर कोलियरी में बहुत पहले से पानी जमा था और इससे रोकने के लिए बागडिगी खदान के 12 नंबर में पार्टीशन किया गया था. पानी धीरे-धीरे रिस रहा था, घटना के दिन अचानक पार्टीशन टूट गया और पलक झपकते ही 12 नंबर खदान पानी से भर गया. घटना के बाद झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेता व मंत्री पहुंचे थे. उस घटना के बाद खदान चालू हुई थी जरूर लेकिन भूमिगत आग के कारण खदान हमेशा के लिए बंद कर दी गई.
रिपोर्ट :सत्य भूषण ,धनबाद
4+