जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पॉपुलर क्लब में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया माल्यार्पण

    जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पॉपुलर क्लब में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया माल्यार्पण

    दुमका (DUMKA) - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान "तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा" का नारा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती है. नेताजी की जयंती के मौके पर दुमका के पॉपुलर क्लब में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही. इसी कड़ी में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी अपने समर्थकों के साथ पॉपुलर क्लब पहुंचे. जहां उन्होंने नेता जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

    युवाओं के चहेते – नेताजी सुभाष चंद्र बोस

    इस मौके पर उन्होंने देश की आजादी में नेताजी के योगदान की चर्चा की. उन्होंने कहा की आजादी की लड़ाई के वक्त विषम परिस्थिति में भी नेता जी ने विश्व के कई देशों से संपर्क स्थापित कर ब्रिटिश हुकूमत पर दबाव बनाया था. उनके बताए रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह गर्व की बात है कि नेताजी भी कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है. साथ ही उन्होंने कहा कि आज भी देश के लाखों युवाओं के चहेते नेताजी सुभाष चंद्र बोस ही हैं. पॉपुलर क्लब के बाद कृषि मंत्री बादल पत्र लिखें कांग्रेस भवन गए जहां उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ नेता जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

    रिपोर्ट : पंतम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news