गढ़वा में बाप ही निकला हैवान, बेटी को बनाया हवस का शिकार !

    गढ़वा में बाप ही निकला हैवान, बेटी को बनाया हवस का शिकार !

    गढ़वा (GADHWA) : झारखंड के गढ़वा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खबर आई है. यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना दिया. मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र का है.

    जानकारी के अनुसार दसवीं में पढ़ने वाली बेटी घर में अकेली थी, तभी नशे में धुत पिता घर लौटा. बेटी को देखकर पिता की नीयत खराब हो गई. उसने पहले बेटी के हाथ-पांव बांधे और फिर उसके साथ रेप किया. बाद में जब मां लौटी तो बेटी ने उसे सारी बात बताई. इधर नशा उतरने पर पिता फरार हो गया. पीड़ित बेटी अपनी मां के साथ भवनाथपुर थाना पहुंची. मां-बेटी ने आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news