देवघर (DEOGHAR) : देवघर के बम्पास टाउन स्थित बरियारबांधी पुल के समीप ऑप्टिकल फाइबर वायर में आग लग गई. धीरे धीरे आग फैलती गई. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड कर्मी को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी आग लगने वाली स्थान पर पहुंच आग पर काबू पाया. मामला नगर थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि किसी विक्षिप्त महिला द्वारा झाड़ी में आग लगा दी गई थी जिसके संपर्क में आने से ऑप्टिकल फाइबर वायर में आग लग गई थी. हालांकि ससमय पहुंच कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने से ऑप्टिकल फाइबर कंपनी को भारी नुकसान नहीं हुआ. अगर आग अंदर ग्राउंड वायर में लग जाती तो बहुत नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


