होमगार्ड अभ्यर्थियों की सरकार को चेतावनी : गरीब बेरोज़गारों को नियुक्ति दे सरकार, नही तो एक लाख लोग सड़क पर उतरेंगे

    होमगार्ड अभ्यर्थियों  की सरकार को चेतावनी : गरीब बेरोज़गारों  को नियुक्ति दे सरकार, नही तो एक लाख लोग सड़क पर उतरेंगे

    रांची (RANCHI )नवनियुक्त होमगार्ड अभ्यर्थियो का जत्था मुख्यमंत्री मंत्री से मिलकर मांग पत्र सौपने के लिए 50 की संख्या में निकले थे. उसी बीच ओरमांझी टॉल प्लाजा के पास जत्था को कोरोना हवाला देकर रोक दिया गया. ज्ञात हो कि 2019-21 होमगार्ड बाहली प्रत्येक जिला में निकला था.1298 अभ्यर्थी का चयन हज़ारीबाग़ उपायुक्त के अध्यक्षता में किया गया था .जिला में उपायुक्त के द्वारा एक औपबंधिक सूची भी प्रकाशित किया गया.कुछ त्रुटि को सुधारकर फाइनल सूची 30 नवंबर तक प्रकाशित करने की बात हज़ारीबाग़ के उपायुक्त ने कही थी.फाइनल सूची जारी करने व नियुक्ति पत्र को लेकर हज़ारीबाग़ अभ्यर्थी उपायुक्त से बार बार गुहार लगा रहे थे.

    11 दिसंबर को अनिश्चितकाली भूख हड़ताल पर बैठे थे 

    अभ्यर्थियो ने अपनी मांग को लेकर 11 दिसंबर को अनिश्चितकाली भूख हड़ताल पर बैठ गए.भूख हड़ताल के तीसरे दिन उपायुक्त ने अनियमितता का आरोप लगाकर पूरा नियुक्ति प्रक्रिया को ही रद्द कर  दी.इस आंदोलन के 33 दिन हो गए.इस बीच अभ्यथियों ने कई बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता से भी मिले.उन्होंने समस्या का समाधान निकालने  का आश्वासन दिया था.अभ्यर्थी ज्यादा दिन होने पर 11 जनवरी को मुख्यमंत्री दर्शन दो नारा के साथ अपनी मांग को लेकर निकल गए.

    जो दोषी है उन्हें  सजा दी जाये

    रांची पुलिस ने जत्था को रोक दिया.आंदोलन के नेतृत्वकर्ता आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा आन्दोलनकरीं गौतम कुमार ने कहा कि चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की क्या गलती है.जो दोषी है उन्हें  सजा दी जाये.होमगार्ड की नौकरी कोई सरकारी नौकरी नही है.सिस्टम में जुड़कर दैनिक भत्ता है.इस चीज में इतना मस्सकत करना पड़ रहा तो बाकी नौकरी का क्या होगा?होमगार्ड बाहली की लंबित मामला सिर्फ हज़ारीबाग़ में ही नही,बल्कि पूरे झारखंड में है.हेमन्त सरकार इन अभ्यर्थियों को नौकरी दे नही तो पूरे झारखंड के नव नियुक्त होमगार्ड अभ्यर्थि सड़क पर उतरेंगे.आंदोलन में जैप अभ्यर्थी,जल सहिया ,स्वयं सेवक सभी समूह होमगार्ड के मांग के साथ है.अगर इनके मांग पर विचार नही किया गया तो एक लाख लोग सड़क पर उतरेंगे.पैदल मार्च में आने वाले अभ्यर्थियों  में उदय मेहता,मुन्नी कुमारी,संगम कुमारी,जीतू मेहता,रिंकी कुमारी,उषा कुमारी,बिक्की कुमार शिव कुमार इत्यादि 50 लोग मौजद हैं. 

    रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news