रामगढ़ में अपराधियों ने बीच चौक एक व्यक्ति को मारी गोली, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    रामगढ़(RAMGARH): जिला में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिख रहा है. अपराधी अब खुलेआम खूूूनी खेल खेलने लगे हैं. जिला के घाटो थाना के बाद अपराधियों ने फिर एक बार पतरातू में ऐसा ही खूनी खेल खेला है. पतरातू क्षेत्र में फिर एक बार गैंगवार की बू आने लगी है. अपराधियों ने बीते दिन देर रात को पतरातू के भगत सिंह चौक के निकट अशोक पांडेय को गोली मार दी. जिससे अशोक पांडेय की मौत होने की बात सामने आ रही है.

    एसडीपीओ पतरातू ने घटना से किया इनकार 

    इस के संबंध में पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी से पूछे जाने पर उन्होंने ऐसी किसी घटना के घटने से इंकार किया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी है. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. वहीं पतरातू में आपराधिक वारदात के बाद भारी तनाव उत्पन्न हो गया है. पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है. कोई भी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है. घटना के कारण लोगों में एकाएक भारी आक्रोश दिखने लगा है. 

    होगी अपराधियों की धरपकड़ 

    वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक पतरातू पहुंचे. इसके साथ ही भुरकुंडा, बासल, भदानीनगर, बरकाकाना पुलिस भी पतरातू पहुंच गई है. पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए जोरदार अभियान छेड़ने की तैयारी में है. 

    रिपोर्ट: गुड्डू पांडेय, पतरातू (रामगढ़)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news