सीएस अस्पताल के 3 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित, अच्छे से कोरोना नियमों का पालन करें लोग

    सीएस अस्पताल के 3 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित, अच्छे से कोरोना नियमों का पालन करें लोग

    पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum): जिले  के गुवा में भी कोरोना ने अपने पांव पसार लिए हैं. ऐसे में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. गुवा के बड़ाजामदा क्षेत्र में रोज कोरोना से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. शनिवार को बड़ाजामदा अस्पताल के तीन स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसकी पुष्टि अस्पताल के सीएस  प्रभारी डॉक्टर दीपक कुमार ने की है. 

    कोरोना guidelines का पालन करने की अपील 

    डॉ दीपक कुमार ने कोरोना से बचाव को लेकर जागरुकता अभियान चलाते हुए लोगों से अपील की है कि लोग कोरोना के प्रति सजग रहें. अपने घरों से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकले. अपने हाथों को साबुन से बार-बार हाथ धोएं,घर के खिड़की दरवाजे को सैनिटाइज करें. ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ना जाएं और जरूरी काम हो तभी अपने घरों से बाहर निकले. इसके साथ ही दूसरे लोगों से सामाजिक दूरी बना कर रहे.

    रिपोर्ट: संदीप गुप्ता , गुवा(चाईबासा ) 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news