सरायकेला के लिए रहा सौगातों भरा दिन, मंत्री चंपई सोरेन ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला के लिए रहा सौगातों भरा दिन, मंत्री चंपई सोरेन ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला(SARAIKELA)- जिला मुख्यालय में आधारभूत संरचनाओं का विकास कर सौंदर्यीकरण करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधाओं का इजाफा कर आमूलचूल परिवर्तन करने की दिशा में आज का दिन जिले वासियों के लिए सौगातों से भरा रहा. सरकार की अगुवाई करते हुए आज झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन ने सराइकेला नगर पंचायत क्षेत्र के टाउन हॉल में करीब एक करोड़ 83 लाख की 15 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें पांच प्रवेश द्वार, दो ओपन पार्क, नाली और जलापूर्ति जैसे कई आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल है.

    कई योजनाओं का हुआ शिलान्यास

    बता दें कि इस मौके पर डीसी अरवा राजकमल, नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी समेत प्रशासन, नगर पंचायत तथा विभिन्न दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इसके साथ ही मंत्री चंपई सोरेन ने सदर अस्पताल में करीब 40 लाख लागत के 6 बेडेड आईसीयू बेड और करीब 55 लाख रुपए लागत से लिफ्ट के निर्माण हेतु योजनाओं का शिलान्यास किया. जिले वासियों को नागरीय सुविधा और स्वास्थ्य सेवा की सुविधा कई सौगातों को देते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार बोलने पर नहीं बल्कि व्यवस्थाओं में परिवर्तन कर लोगों को सुविधा देने का संकल्प लिया. यही कारण है कि कोरोना काल में सारे परेशानियों से जूझते हुए सरकार सुबे को विकास के पथ पर निरंतर आगे ले जा रही है. उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के जरिए जिला मुख्यालय में सुविधा और सौंदर्यीकरण के दिशा में ऐसा कार्य करना है कि लोग यहां आकर सुकून महसूस करें और यहां के मॉडल का अनुसरण कर गांव गांव का विकास किया जा सके.

    इस दौरान अपने संबोधन में डीसी अरवा राजकमल ने कहा कि जिले के लिए यह बड़ी सौगात है.15 योजनाओं के जरिए सरायकेला जिला मुख्यालय के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं का विकास हेतु कई काम किए जाएंगे. साथ ही 6 बेडेड आईसीयू बेड के निर्माण तथा लिफ्ट के निर्माण से जिले वासियों को काफी लाभ मिलेगा.  लिफ्ट के जरिए यहां आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी. जबकि आईसीयू बेड हो जाने से अब जिले में इमरजेंसी के दौरान दूसरे जिलों में मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा. बल्कि जिले में ही सभी का इलाज संभव हो सकेगा.

    रिपोर्ट:विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news