रांची(RANCHI)- चान्हो थाना क्षेत्र में फाइनांस कम्पनी के कलेक्शन मैन से पैसे लूट कर गोली मारने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है. पुलिस ने पांच आरोपियों को उड़ीसा के झासुगोड़ा से गिरफ्तार किया है. रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि फाइनांस कंपनी के कलेक्शन बॉय से दिन दहाड़े 70 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम सात अपराधियों ने मिलकर दिया था. वहीं कलेक्शन बॉय को दो गोली भी मारी थी. उन्होंने बताया कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद झारखण्ड छोड़ उड़ीसा चले गए थे. सूत्रों के जानकारी पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया जिसमें उड़ीसा के झासुगोड़ा से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,वहीं गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट के पांच मोबाइल दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. सभी गिरफ्तार आरोपी चान्हो थाना क्षेत्र के निवासी हैं. अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.गिरफ्तार अपराधियों पर आस पास के थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं .छापेमारी दल में खलारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिमेष नैथानी,चान्हो थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे,एस आई सुनील कुमार,ओम प्रकाश महतो के अलावा कई पुलिस जवान शामिल थे.
रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची
Thenewspost - Jharkhand
4+

